calendar   Friday Mar 13 2026  

बाल्मर लॉरी में सतर्कता अवेयरनेस वीक

बाल्मर लॉरी ने 30 अक्टूबर – 5 नवंबर, 2023 तक "भ्रष्टाचार को न कहें; राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता" विषय पर सतर्कता अवेयरनेस वीक मनाया। यह सप्ताह सभी इकाइयों और संस्थानों में मनाया गया। इस सप्ताह की शुरुआत कर्मचारियों द्वारा ईमानदारी की शपथ लेने के साथ हुई। कर्मचारियों के लिए क्विज, निबंध, नारा और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, साथ ही बाल्मर लॉरी के विक्रेताओं और ठेकेदारों के लिए इंटरएक्टिव सत्र भी आयोजित किए गए। ईमानदारी और अच्छे शासन के महत्व को उजागर करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में आउटरीच कार्यक्रम भी चलाए गए। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों ने सभी चार क्षेत्रों में आयोजित वाकाथन में भी भाग लिया।

बाल्मर लॉरी ने सीवीसी द्वारा अनिवार्य किए गए तीन महीने के अभियान (16 अगस्त – 15 नवंबर, 2023) के अंतर्गत प्रिवेंटिव विजिलेंस के विभिन्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया है।